Coronavirus: एक लाख को रोजगार, 1.3 करोड़ की सहायता, जानें- और क्या-क्या मदद कर रहे हैं विजय देवरकोंडा
नई दिल्ली,। तेलुगु की फ़िल्म है ‘अर्जुन रेड्डी’। इसके लीड एक्टर विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। पहले इस बात को लेकर चर्चा में थे कि वह कोरोना वायरस की महामारी में लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं। अब वह इस बात को लेकर चर्चा में हैं कि उन्होंने इस संकट से उभरने के लिए अपना खज़ाना खोल दिया है। विजय ने घोषणा की है कि वह इस महामारी से लड़ने के लिए 1.30 करोड़ रुपये की मदद करेंगे। बात सिर्फ यहीं, तक सीमित नहीं है। उन्होंने एक लंबी चौड़ी लिस्ट जारी करते हुए बताया है कि वह कैसे लोगों की मदद करने जा रहे हैं।
विजय ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने डोनेशन प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 10 मिनट के वीडियो में उन्होंने दो प्लान के बारे में बताया। पहला तुरंत वाली मदद और दूसरी भविष्य के लिए। भविष्य में वह 1 लाख लोगों को रोजगार देना चाहते हैं। इसके लिए वह साल 2019 से स्किल प्रोग्राम चला रहे हैं। इस प्रोग्राम को देवरकोंडा फाउंडेशन के जरिए चलाया जा रहा है। इससे अब तक 650 लोग जुड़े चुके हैं। इसके लिए विजय ने करीब 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।
विजय ने अपने वीडियो में गांव वालों की मदद की बात कही है। वह कोविड-19 की इस महामारी के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 2000 परिवारों की मदद का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि देवरकोंडा फाउंडेशन की टीम माइग्रेंट वर्कर्स की भी मदद कर रही है। उन्होंने एक मीडिल क्लास फंड की भी बात की है, जिसके लिए वह 25 लाख रुपये डोनेट करने का वादा कर रहे हैं।