दुनिया में Coronavirus का सबसे कम उम्र का मरीज, लंदन में नवजात हुआ संक्रमित
लंदन। उत्तर-पश्चिम लंदन में एक नवजात दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी का सबसे कम उम्र का संक्रमित मरीज बन गया है। इससे दुनियाभर में 5,000 से अधिक लोगों की मौत के साथ 1,40,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं।
द सन ने शुक्रवार को बताया कि नवजात शिशु की मां ने उसके जन्म से पहले नॉर्थ मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती हुई थी। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके कुछ ही समय बाद बच्चे के भी संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।
दोनों का अलग-अलग अस्पताल में चल रहा इलाज
दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर इस बता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चा गर्भ में ही संकर्मित हो गया था या पैदा होने के बाद संक्रमित हुआ। नवजात का उसी अस्पताल में है, जबकि मां को विशेष संक्रमण अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार इससे पहले फरवरी की शुरुआत में, चीन में एक संक्रमित मां ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बाद में उस बच्चे के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
लंदन में कोरोना वायरस के तेजी से मामले बढ़ रहे
लंदन में कोरोना वायरस के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। यहां अभी तक 136 मामलों की पुष्टि हुई है। स्कॉटलैंड में इससे एक व्यक्ति मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे एक वैश्विक महामारी घोषित कर दी है। अभी तक140,000 से अधिक लोग वायरस के चपेट में आ गए हैं। 5,000 से जायाद लोगों की मौत हो गई है। डब्लूएचओ ने यूरोप को वायरस का केंद्र घोषित कर दिया है। यूरोप में सबसे ज्यादा मामले इटली में सामने आए हैं। यहां अभी तक लगभग 1,300 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।