EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Popular Google Doodle Games: Google लेकर आया आज म्यूजिकल Doodle

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान Google Doodle के जरिए लोगों का टाइम पास करने की कोशिश कर रहा है। ताकि वह बिना बाहर निकले घर में रहते हुए गेमिंग का भी आनंद ले सकें। Google इस मुहिम को 7 दिनों तक जारी रखेगा। पिछले दिनों Google ने ​कोडिंग और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय गेम्स के लिए Doodle बनाया था। वहीं आज इस सीरीज का तीसरा दिन है और आज कंपनी ने म्यूजिकल Doodle बनाया है जिसमें यूजर्स Fischinger गेम खेल सकते हैं।

Google Doodle के म्यूजिकल गेम Fischinger की बात करें तो इसे खेलना बेहद आसान है और यूजर्स को इसे खेलने में काफी मजा आने वाला है। इसमें कई सारे कॉलम  दिए गए हैं और आपको अपनी पसंद के कॉलम पर क्लिक करना है। हर कॉलम में आपको अलग-अलग म्यूजिक सुनाई देगा। आप चाहें तो इसे बदल भी सकते हैं। 

बता दें कि Fischinger गेम को Oskar Fischinger की 117वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया गया था। Oskar Fischinger म्यूजिकल क्षेत्र की एक दिग्गज व जानी-मानी ​हस्ती है जिन्होंंने म्यूजिक के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए। म्यूजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड Oskar पर इन्हीं को समर्पित है।

Google Doodle काा म्यूजिकल गेम Fischinger शुरुआत में आपको थोड़ा मुश्किल लगा सकता है लेकिन थोड़ी देर खेलने के बाद यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा। इसके बाद आपको पसंद भी जरूर आएगा। बता दें कि Google ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान boredom मुहिम को शुरू किया है। इस मुहिम का मकसद घर बैठे लोगों की बोरियत को दूर करना है।