EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Tech News 27th March Highlights: Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर सामने आई नई जानकारी

Tech News : Samsung Galaxy Tab S6 Lite कंपनी का नया मिड रेंज टैबलेट होगा, जिसके साथ यूजर्स को S-Pen की भी सुविधा मिलेगी Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों इस डिवाइस को ताइवान में सर्टिफाइड किया गया था और इसे ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है। लेकिन कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Xiaomi ने 2018 में भारत में Mi TV लॉन्च किया था जो कि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो साल में कंपनी ने Mi TV के 40 लाख यूनिट सेल किए है। ये खुलासा खुद कंपनी ने किया है। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय यूजर्स के बीच Mi TV ने अपनी एक अलग और मजबूत जगह बना ली है।

जहां एक तरफ दुनियाभर COVID-19 से परेशान हैं। वहीं, COVID-19 संबंधित ईमेल अटैक्स 667 फीसद तक बढ़ गए हैं। यह आंकड़ा फरवरी के अंत तक का है। हाल ही आई एक रिपोर्ट की मानें तो अलग-अलग तरह के फिशिंग कैंपेन COVID-19 का फायदा उठाकर लोगों की जानकारी चुरा रहे हैं। साथ ही उनका पैसा भी चुरा रहे हैं। देखा जाए तो यह साइबर वर्ल्ड में काफी चिंताजनक स्थिति है।

वीडियो कॉलिंग सर्विस Zoom पिछले काफी समय से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। वही, अब Coronavirus लॉकडाउन के चलते लोग वर्क फ्रॉम होम में भी इस ऐप का इस्तेमाल अपने ऑफिस वालों से जुड़े रहने के लिए कर रहे हैं। इस स्थिति में अब Zoom ऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा होने लगा है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिसर्च में इस ऐप को लेकर कहा गया है कि यह लोगों का डाटा Facebook के साथ शेयर कर रही है। अगर आप Zoom ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपका अकाउंट Facebook पर नहीं है तब भी आपका डाटा शेयर किया जा रहा है।