EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

अब बोलकर कोई भी भाषा कर पाएंगे ट्रांसलेट, Transcribe फीचर करेगा मदद

नई दिल्ली। एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर Google Translate ऐप में एक नया फीचर Transcribe पेश किया है। इस फीचर के जरिए आप कुछ भी बोलेंगे तो वो दूसरी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा। इस बात की जानकारी Google के CEO सुंदर पिचई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। उन्होंने बताया है कि यह फीचर 8 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Google Translate ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।

Google Translate ऐप Transcribe फीचर की डिटेल्स: यह फीचर फिलहाल अंग्रेजी, जर्मन, हिंदी, फ्रेंच, पॉरच्यूगीज, स्पैनिश, थाई और रशियन भाषा का सपोर्ट करता है। आप इसे अगर अपनी भाषा में कुछ बोलेंगे तो यह फीचर उपरोक्त भाषा में उसे ट्रांसलेट कर देगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Google Translate ऐप का लेटेस्ट वर्जन आपको इंस्टॉल करना होगा। इसमें आपको Transcribe का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प में कैमरा और कॉन्वर्सेशन का विकल्प भी मौजूद होगा। Transcribe पर क्लिक करने के बाद आपको कैमरा और कॉन्वर्सेशन में से एक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भाषा सेलेक्ट करनी होगी। फिर आप जो बोलेंगे वो ट्रांसलेट हो जाएगा।

कंपनी के ब्लॉग के मुताबिक, माइक आइकन पर टैप करने के बाद आप पॉज या रिस्टार्ट पर टैप कर सकते हैं। यह फीचर तब ज्यादा बेहतर काम करेगा जब किसी शांत जगह पर एक ही व्यक्ति बात करेगा। इसे शोर-शराबे वाले जगह पर इस्तेमाल करने से बचें।