EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

गूगल मैप्स में होगा बदलाव, हटेगा ये जरूरी फीचर, क्या यूजर्स को होगी परेशानी?


Google Maps Removes Important Feature: गूगल मैप अपने ऐप में एक जरूरी फीचर को रिमूव करने वाले हैं। कंपनी अगस्त के अंत और सितंबर में यह फीचर हटा सकती है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि वे अपने ऐप से फॉलो करने वाले फीचर को हटा सकती है, जिससे एक यूजर अन्य यूजर को फॉलो नहीं कर सकता है। इसका मतलब है कि अब से ऐप यूजर्स न किसी को फॉलो कर सकेंगे और न उन्हें कोई फॉलो कर पाएगा। क्या इस बदलाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है? आइए जानते हैं।

फीचर हटाने से क्या होगा?

गूगल का यह नया अपडेट किसी तरह की कोई परेशानी नहीं करने वाला है। इस बदलाव से लोगों के प्रोफाइल की विजिबिलिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह सिर्फ एक टेक्निकल अपडेट है जो कंपनी कर रही है। हां, मगर इस नए अपडेट के बाद से यूजर्स के फॉलोअर से संबंधित पुराने सभी डाटा भी ऑटोमेटिक्ली रिमूव हो जाएंगे। इस सुविधा के हटने से किसी और फीचर में कोई परेशानी नहीं होगी। यूजर्स को पहले की तरह लोकेशन सर्च करने का ऑप्शन मिलता रहेगा और इसमें आगे अच्छे अपडेट्स भी आते रहेंगे।

—विज्ञापन—

ये भी पढ़ें- घर बनेगा सिनेमा हॉल! ये हैं टॉप 75 इंच वाले Mini QD LED TV, अब आएगा टीवी देखने का असली मजा

कौन सा फीचर रिमूव किया जा रहा है?

गूगल मैप्स का फॉलो प्लेसेस फीचर हटाया जा रहा है। इस टूल की मदद से यूजर्स को रेस्टोरेंट, दुकान, कैफे या अपने पसंदीदा स्पॉट को फॉलो करने की सुविधा देता था। यह फीचर बिल्कुल वैसा ही है जैसे हम अपने सोशल अकाउंट से किसी व्यक्ति को फॉलो करते हैं।

—विज्ञापन—

कैसे काम करता था यह फीचर?

इस फीचर की मदद से उस दुकान और जगह के नोटिफिकेशन मिलते थे। इस फीचर की मदद से आपके पास For You टैब का ऑप्शन मिलता था जो आपको उस लोकेशन से जुड़े अपडेट जल्दी और पहले दे देता था। इनमें उस लोकेशन के खुले या बंद होने के बारे में पता चलता है।

क्यों और किसके लिए जरूरी था?

यह फीचर लोकल बिजनेस करने वालों के लिए फायदेमंद था क्योंकि वे इसकी मदद से अपने नजदीकी उपभोक्ताओं से जुड़े रहते थे। साथ ही ऐसे यूजर्स के लिए भी फायदेमंद था जिन्हें हमेशा अपने फेवरेट या किसी प्रोफेशनल कार्य से जुड़े संस्थानों से जुड़े रहना होता है। दरअसल, इस फीचर के हटने से उन्हें वहां की लेटेस्ट अपडेट्स नहीं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold7 से लेकर Watch 8 सीरीज की बिक्री आज से शुरू, ग्राहकों को मिलेंगे शानदार ऑफर्स