EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

क्या आप भी गीजर चालू करके नहाते हैं? आज ही हो जाएं सावधान


Water Heater Safety Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और गीजर का यूज अब काफी हद तक बढ़ने लगा है। भारत के कई राज्यों में तो ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पानी में हाथ डालना एक मुश्किल भरा कम बन गया है। वहीं हद से ज्यादा ठंडे पानी से नहाना बीमार होने का भी कारण बन सकता है। इस से बचने के लिए Geyser एक बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Geyser को चालू करके नहाना आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। जी हां, एक गलती के कारण आपको करंट भी लग सकता है।

इस वीडियो से भी जानें गीजर चालू करके नहाने के नुकसान

चौकन्ना रहने की जरूरत

यही कारण है कि गीजर का इस्तेमाल करते वक्त आपको काफी चौकन्ना रहने की जरूरत है, क्योंकि गीजर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम है। जो कभी भी धोखा दे सकता है। अगर आपका गीजर ऑन है और आप शावर ले रहे हैं, ऐसे में अचानक हुआ एक शार्ट सर्किट आपकी जान भी ले सकता है। इसलिए जब भी आप गिजन का यूज करें तो इसका स्विच ऑफ कर दें।

news 24 Whtasapp Channel

ऑटो-कट पर न करें भरोसा

यही नहीं कई बार तो स्विच ऑफ होने पर भी आपको करंट का झटका लग सकता है, क्योंकि कुछ सिचुएशन में तो अर्थ करंट भी आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इसलिए पानी गर्म होने के बाद आपको गिजन का प्लग भी निकाल देना चाहिए। कभी भी गीजर को ऑटो-कट के भरोसे न छोड़ें। इसके अलावा एलिमेंट को रिपेयर करवाना काफी रिस्की होता है। इससे भी पानी की सप्लाई में करंट फेल सकता है।

इस्तेमाल के बाद तुरंत करें बंद

आज बहुत से लोग कई बार गीजर को ऑन ही छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना भी आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए गीजर को इस्तेमाल करने के बाद आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर आपका गीजर भी लगातार चलता रहता है तो इससे गीजर में ब्लास्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।