EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

टाटा मोटर्स में 31 मार्च 2026 तक ग्रेड समझौता होने पर कर्मियों को मिलेगा 20 हजार रुपए बोनस


Tata Motors Grade Revision News| जमशेदपुर, अशोक झा : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. यदि 31 मार्च 2026 तक टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौता हो जाता है, तो जमशेदपुर प्लांट के सभी कर्मचारियों को एकमुश्त 20,000 रुपए का बोनस मिलेगा. पिछली बार वर्ष 2022 में समय पर समझौता हो जाने से जमशेदपुर प्लांट के सभी स्थायी कर्मचारियों को 20 हजार रुपए बोनस मिला था.

कर्मचारियों को 2022 में मिले थे 20000 रुपए बोनस

पिछला ग्रेड रिवीजन समझौता 4 साल के लिए था. यानी 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक के लिए. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का अगला ग्रेड रिवीजन 1 अप्रैल 2026 से लंबित हो जायेगा. समय पर ग्रेड रिवीजन कराने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन जल्द ही प्रबंधन के समक्ष समझौता के लिए पहल करेगी, क्योंकि वर्ष 2022 में समय पर ग्रेड रिवीजन समझौता होने के कारण कर्मचारियों को एकमुश्त 20,000 रुपए बोनस के तौर पर मिले थे.

4 साल का ग्रेड रिवीजन समझौता होने की संभावना

इस बार भी टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता 4 साल के लिए होने की संभावना है. पिछली बार समझौते के तहत, कर्मचारियों के वेतन में 4 साल में कुल 17,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. इसमें 3,000 रुपए वैरिएबल पे शामिल था. बेसिक में 6,618 रुपए की वृद्धि हुई थी. वेतन वृद्धि को 4 चरणों में लागू किया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह लागू हुई थी वेतन में बढ़ोतरी

पहले साल 65 फीसदी, दूसरे साल 15 फीसदी और तीसरे एवं चौथे साल 10-10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. यूनियन और प्रबंधन के बीच होने वाली वार्ता पर सबकी निगाहें टिकी हैं. लोगों को उम्मीद है कि समय पर समझौता हो जाये, तो बात बने. इससे कर्मचारी एक बार फिर 20,000 रुपए के बोनस का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, कुमार राजा को रांची महानगर और सोमनाथ मुंडा को ग्रामीण की जिम्मेदारी

बोकारो का शनि कुमार : जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी का सरगना बनने की कहानी

Weather Jharkhand: झारखंड के 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा