Ranchi Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. रांची का उच्चतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड है. अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक.
रांची में दिन में 2 बार हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि 16 सितंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. उच्चतम तापमान में 1 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं दिख रही है. मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा है कि मंगलवार को रांची का उच्चतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
रांची में अब तक 1398.8 मिलीमीटर बरसा मानसून
रांची में मानसून के सीजन में 1398.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 938.6 मिलीमीटर से 49 प्रतिशत अधिक है. झारखंड में अब तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. राज्य में सामान्य वर्षापात 920.8 मिलीमीटर है, जबकि इस साल झारखंड में अब तक 1100.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक दिन में 187 फीसदी अधिक बरसा मानसून
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से 187 फीसदी अधिक बारिश झारखंड में हुई. सामान्य वर्षा 7.5 मिलीमीटर की तुलना में 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. सितंबर में संभवत: यह पहला दिन था, जब मानसून सामान्य से अधिक बरसा.
Ranchi Weather Today: झारखंड में अभी सक्रिय है मानसून
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राज्य में अभी मानसून सक्रिय है. लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है. मौसम केंद्र के उप-निदेशक ने कहा कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है. विदड्रावल लाइन राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बाड़मेर से गुजर रहा है. अगले 2 दिन में राजस्थान के और कई हिस्सों के साथ-साथ पंजाब और गुजरात से भी मानसून की वापसी हो सकती है.

झारखंड में कई दिनों तक होती रहेगी बारिश
उन्होंने कहा कि पूर्वी बिहार और उससे सटे इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो समुद्र तल के ऊपर 5.8 किलोमीटर में फैल गया है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और यह समुद्र तल के ऊपर 3.1 किलोमीटर तक फैला है. इसके असर से राजधानी रांची समेत झारखंड में कई दिनों तक बारिश होती रहेगी.
पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश
जगह का नाम | वर्षापात |
---|---|
दुमका | 152.0 मिलीमीटर |
चक्रधरपुर | 134.8 मिलीमीटर |
सदर चाईबासा | 98.4 मिलीमीटर |
डाल्टेनगंज | 89.0 मिलीमीटर |
मांडू डीवीसी | 87.2 मिलीमीटर |
राजधनवार | 85.0 मिलीमीटर |
जामा | 79.2 मिलीमीटर |
चैनपुर | 76.0 मिलीमीटर |
मांडर | 75.2 मिलीमीटर |
चाईबासा | 72.2 मिलीमीटर |
कुचाई | 64.2 मिलीमीटर |
कोडरमा डीवीसी | 60.5 मिलीमीटर |
रनिया | 58.4 मिलीमीटर |
गुदड़ी | 57.6 मिलीमीटर |
तिलैया डीवीसी | 55.5 मिलीमीटर |
पतरातू | 55.0 मिलीमीटर |
सोनुवा | 54.4 मिलीमीटर |
मसानजोर | 51.2 मिलीमीटर |
महारो | 46.0 मिलीमीटर |
रामगढ़ | 45.6 मिलीमीटर |
इसे भी पढ़ें
झारखंड के 8 जिलों में डीजल की कीमत बढ़ी, 6 जिलों में घटी, आपके जिले में आज क्या है भाव
धनबाद, गिरिडीह समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
नगड़ी जमीन आंदोलन के 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित 10 आरोपी बरी