EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

रांची के अनगड़ा में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर



Road Accident : झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा में बुधवार की रात सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना रांची-पुरुलिया मार्ग में चमघट्टी के पास हुई. झालदा से रांची की ओर जा रहे ऑटो को रांची से सिल्ली की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया.