EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Jharkhand Weather: झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान मानसून, 2 जिलों से क्यों रूठा?


Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार मानसून की बारिश हो रही है. प्रदेश में सामान्य से 66 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. राज्य के 2 जिले ऐसे भी हैं, जहां मानसून थोड़ा रूठा-रूठा है. इनमें एक जिला संताल परगना है, तो दूसरा पलामू प्रमंडल का. संताल परगना के बाबानगरी देवघर में अब तक सबसे कम बारिश हुई है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा में सामान्य से कम बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

Jharkhand Weather: देवघर, गढ़वा में सबसे कम वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देवघर में अब तक 168.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में होने वाली कुल बारिश 264.3 मिलीमीटर की तुलना में 36 प्रतिशत कम है. वहीं, गढ़वा जिले में अब तक 150.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि यहां 197.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह गढ़वा में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है.

झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान है मानसून

झारखंड के बाकी 22 जिलों पर मानसून मेहरबान है. इन सभी जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है. इसमें 4 ऐसे जिले हैं, जहां 100 फीसदी से अधिक वर्षापात हो चुका है. राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पलामू जिले में सामान्य से दोगुना से भी अधिक बारिश हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 675.5 मिमी हो चुकी है बारिश, 147% अधिक

राजधानी रांची में 273.5 मिलीमीटर की तुलना में अब तक 675.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 147 फीसदी है. पूर्वी सिंहभूम में 311.1 मिमी के मुकाबले 756.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 143 फीसदी अधिक है. सरायकेला-खरसावां जिले में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है. यहां 275.1 मिमी की तुलना में 613 मिमी वर्षा हो चुकी है. वहीं, पलामू जिले में 368.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 102 फीसदी अधिक है. यहां आमतौर पर 1 जून से 8 जुलाई के बीच 182.3 मिमी वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है.

पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 7.1 मिमी, जमशेदपुर में 31.4 मिमी, डलटनगंज में 43.2 मिमी, बोकारो थर्मल में 17 मिमी, खूंटी में 3.5 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 14.5 मिमी और लातेहार में 0.5 मिमी वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा धनबाद के पपुनकी में हुई. यहां 67 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

अब तक किस जिले में कितना बरसा मानसून

क्रमांक जिला वास्तविक वर्षा (मिमी) सामान्य वर्षा (मिमी) विचलन (%)
1 बोकारो 379 236.1 61
2 चतरा 424.9 237 79
3 देवघर 168.4 264.3 -36
4 धनबाद 475.9 287.2 66
5 दुमका 350.5 274.5 28
6 पूर्वी सिंहभूम 756.7 311.1 143
7 गढ़वा 150.8 197.1 -23
8 गिरिडीह 294.2 266.6 10
9 गोड्डा 271.7 239.8 13
10 गुमला 415.7 279.3 49
11 हजारीबाग 301.3 274 10
12 जामताड़ा 292.4 294.9 -1
13 खुंटी 479.5 300.2 60
14 कोडरमा 303.6 255.9 19
15 लातेहार 616.7 327.1 89
16 लोहरदगा 434.6 264.1 65
17 पाकुड़ 336.1 263.5 27
18 पलामू 368.2 182.3 102
19 रामगढ़ 394.2 267.7 47
20 रांची 675.5 273.5 147
21 साहेबगंज 257.7 245.1 5
22 सरायकेला-खरसावां 613.7 275.1 123
23 सिमडेगा 588.4 324.8 81
24 पश्चिमी सिंहभूम 491 267.1 84
झारखंड (औसत) 440.4 265 66
स्रोत: मौसम पूर्वानुमान प्रभाग, कृषि निदेशालय, मौसम केंद्र, रांची

इसे भी पढ़ें

बिहार में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम

Hazaribagh News: शहर में आया बच्चा चोर, डेढ़ लाख में मासूम का सौदा करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के टाटा पावर कर्मियों के लिए खुशखबरी! वेज रिवीजन पर हुआ समझौता, वेतन में 25 हजार तक की वृद्धि

Sawan 2025: सावन में पहाड़ी मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भोले की दौड़ का आयोजन