EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

4 महानगरों से भी महंगा एलपीजी सिलेंडर झारखंड में, जानें 6 जून को आपको कितने में मिलेगी रसोई गैस


LPG Price Today 6 June 2025 Jharkhand: झारखंड में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर देश के 4 महानगरों से भी महंगा है. शुक्रवार 6 जून 2025 के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का जो रेट तय किया है, उसके मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपए है. मुंबई में 852.50 रुपए, चेन्नई में 868.50 रुपए और कोलकाता में 879 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर मिल रहा है. इसके उलट झारखंड में देखेंगे, तो सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर आपको जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में आज मिलेगा. यहां एलपीजी सिलेंडर की जो कीमत है, वह चारों महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से ज्यादा है. इन दोनों जिलों में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज यानी 6 जून को 892.50 रुपए है. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में इसी सिलेंडर का मूल्य 902 रुपए है. चतरा में अगर कोई ग्राहक इस सिलेंडर की डिलीवरी आज लेता है, तो उसे 909.50 रुपए चुकाने होंगे. झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 910.50 रुपए है. बोकारो, देवघर, धनबाद, दमका, गढ़वा समेत झारखंड के 24 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर का भाव क्या है, यहां चेक करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 जून को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर का भाव

शहर/जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची 910.50 रुपए
जमशेदपुर 892.50 रुपए
धनबाद 910.50 रुपए
बोकारो 910.50 रुपए
गिरिडीह 910.50 रुपए
देवघर 910.50 रुपए
दुमका 910.50 रुपए
हजारीबाग 912.00 रुपए
कोडरमा 912.00 रुपए
पलामू 910.50 रुपए
चतरा 909.50 रुपए
जामताड़ा 910.50 रुपए
गढ़वा 910.50 रुपए
गोड्डा 910.50 रुपए
गुमला 910.50 रुपए
खूंटी 910.50 रुपए
चाईबासा 902.00 रुपए
लातेहार 910.50 रुपए
लोहरदगा 910.50 रुपए
पाकुड़ 910.50 रुपए
रामगढ़ 912.00 रुपए
साहिबगंज 910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां 892.50 रुपए
सिमडेगा 910.50 रुपए
Source : Indian Oil Corporation Limited

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren Gift: रांची को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

नक्सलवाद, अपराध, मानव तस्करी और ड्रग्स के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

2 दिन के लिए देवघर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यात्रा को यादगार बनाने में जुटी झारखंड सरकार

JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?