EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का 85 साल की उम्र में निधन



Dr Shobha Chakraborty Dead: रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से झारखंड की चिकित्सा जगत में मातम छाया है.

7 साल पहले डॉ शोभा चक्रवर्ती को आया था हार्ट अटैक

महिला स्वास्थ्य के लिए समर्पित डॉ शोभा चक्रवर्ती को 7 साल पहले दिल का दौरा पड़ा था. तब उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था. इलाज कराने के बाद उन्होंने फिर से मरीजों की सेवा शुरू कर दी थी. वह अपने चैंबर में मरीजों का इलाज करतीं थीं.

डॉ शोभा चक्रवर्ती से मिलने गये थे अर्जुन मुंडा

हाल में जब डॉ शोभा चक्रवर्ती बीमार पड़ीं, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. रांची की सबसे सम्मानित और विश्वसनीय डॉक्टरों में उनका नाम शुमार था. एक बार इंटरव्यू में डॉ शोभा ने कहा था कि मरीजों से मिलना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. मरीज से मिले बिना उनका मन नहीं लगता.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टरों ने डॉ शोभा को ऐसे दी श्रद्धांजलि

डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है. चिकित्सा जगत के लिए डॉ चक्रवर्ती के निधन को बड़ी क्षति करार दिया गया है. कहा है कि वह शिक्षकों की शिक्षक थीं. शिक्षकों की मेंटर और गाईड रही. बड़ी संख्या में उन्होंने डॉक्टर तैयार किये. डॉक्टरों ने कहा है कि प्रो शोभा चक्रवर्ती हमेशा रांची के डॉक्टरों के दिलों में रहेंगीं.

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?

4 जून को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों का रेट यहां चेक करें

झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन

The post रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का 85 साल की उम्र में निधन appeared first on Prabhat Khabar.