EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

योगी सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, 2 IAS, 18 PCS अफसर के तबादले


UP IAS Transfer: IAS अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, हरदोई की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है.

UP IAS Transfer: यूपी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2 IAS और 18 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. IAS अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, हरदोई की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है. ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. (UP IAS PCS Transfer News)

इन जिलों के अधिकारियों का हुआ तबादला

योगी सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के बाद लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, मऊ, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा और शाहजहांपुर जिलों के अधिकारियों को तबादला किया गया है.

इन अधिकारियों के हुए तबादले

क्रम संख्या अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
1 अमरेश कुमार उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मथुरा
2 दयानंद प्रसाद अपर मेला अधिकारी, प्रयागराज अपर निदेशक (प्रशासन), कृषि निदेशालय, लखनऊ
3 अभिनव पाठक विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला, प्रयागराज उप जिलाधिकारी, आगरा
4 आलोक गुप्ता विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला, प्रयागराज उप जिलाधिकारी, कानपुर नगर
5 सुनील कुमार झा विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, लखनऊ कुल सचिव, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ
6 नवनीत गोयल उप जिलाधिकारी, मेरठ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), महाराजगंज
7 ज्ञानेंद्र नाथ उप जिलाधिकारी, शाहजहांपुर उप जिलाधिकारी, प्रयागराज
8 पुष्पराज सिंह अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, गोरखपुर
9 सुमित सिंह उप जिलाधिकारी, मऊ उप जिलाधिकारी, अलीगढ़
10 अंशिका दीक्षित उप जिलाधिकारी, अयोध्या उप जिलाधिकारी, बिजनौर
11 संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व), लखीमपुर खीरी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर
12 नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर अपर जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी
13 अजीत कुमार सिंह सचिव, विकास प्राधिकरण, प्रयागराज महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ
14 विनीता सिंह प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ सचिव, विकास प्राधिकरण, प्रयागराज
15 सिद्धार्थ चौधरी उप जिलाधिकारी, रायबरेली उप जिलाधिकारी, इटावा
16 परितोष मिश्रा उप जिलाधिकारी, कुशीनगर उप जिलाधिकारी, अलीगढ़
17 शैलेश कुमार दुबे उप जिलाधिकारी, संत कबीर नगर उप जिलाधिकारी, अमरोहा
18 सुधीर कुमार उप जिलाधिकारी, अमरोहा उप जिलाधिकारी, संत कबीर नगर

देखें लिस्ट

Up Ias, Pcs
Up ias, pcs