LPG Price Today 1 May 2025: तेल कंपनियों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 मई को घटा दी हैं. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए घटा दी है. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं. झारखंड की राजधानी रांची में 1 मई 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. धनबाद में भी इसकी कीमत इतनी ही है. जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां में आज एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए है. चाईबासा में यही सिलेंडर आपको 902 रुपए में मिलेंगे. चतरा जिले में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 मई को 909.50 रुपए है. अगर आप रामगढ़, हजारीबाग या कोडरमा जिले में रहते हैं, तो आपको 14.2 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी के लिए आपको 912 रुपए खर्च करने होंगे. गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, बोकारो, देवघर, दुमका, गढ़वा, लातेहार, पाकुड़, पलामू समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. आपके शहर में आज यानी 1 मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देख लें.
1 मई को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत
शहर/जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
बोकारो | 910.50 रुपए |
देवघर | 910.50 रुपए |
धनबाद | 910.50 रुपए |
दुमका | 910.50 रुपए |
गढ़वा | 910.50 रुपए |
गिरिडीह | 910.50 रुपए |
गोड्डा | 910.50 रुपए |
गुमला | 910.50 रुपए |
जामताड़ा | 910.50 रुपए |
खूंटी | 910.50 रुपए |
लातेहार | 910.50 रुपए |
लोहरदगा | 910.50 रुपए |
पाकुड़ | 910.50 रुपए |
पलामू | 910.50 रुपए |
रांची | 910.50 रुपए |
साहिबगंज | 910.50 रुपए |
सिमडेगा | 910.50 रुपए |
वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए घटी
होटलों एवं रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 14.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दी गयी है. तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपए घटा दी है. राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब 1,747.50 रुपए और मुंबई में 1,699 रुपए है. इससे पहले एक अप्रैल से प्रति सिलेंडर इस पर 41 रुपये की कटौती की गयी थी. एलपीजी की कीमतें वैट सहित स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग होती हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले महीने 50 रुपए महंगा हुआ था सिलेंडर
घरेलू रसोई गैस की कीमत में पिछले महीने 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत एवं विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं.
4 महानगरों में डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत
शहर का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
दिल्ली | 853.00 रुपए |
कोलकाता | 879.00 रुपए |
मुंबई | 852.50 रुपए |
चेन्नई | 868.50 रुपए |
4 महानगरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
शहर का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
दिल्ली | 1747.50 रुपए |
कोलकाता | 1851.50 रुपए |
मुंबई | 1699 रुपए |
चेन्नई | 1906.50 रुपए |
इसे भी पढ़ें
धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा
Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात
वोटर लिस्ट को फूलप्रूफ बनाने में जुटा चुनाव आयोग, की जा रही ये 3 नयी पहल