EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

22 वर्ष बाद नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा

जौनपुर। 22 वर्षो के लम्बे समय के बाद भाजपा ने नगर पालिका परिषद चुनाव मे बसपा का तिलिस्म तोड़कर अपना कब्जा जमाया है। ये जीत भाजपा प्रत्याशी मनोरमा राज मौर्या ने 10091 वोटो के अंतर से बसपा प्रत्याशी माया टण्डन को हराकर दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी को कुल 37 हजार 406 मत मिला है जबकि बसपा प्रत्याशी माया टण्डन को 26 हजार छह सौ 15 वोट मिला है। 

मतगणना के पहले राउण्ड से ही भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनायी जो आखिरी राउण्ड तक बरकरार रहा। लम्बे अर्से के बाद मिली इस जीत से जनपद के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जीत का प्रमाण लेने के लिए मनोरमा राज मौर्या के साथ एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशू भी पहुंचे। आज सुबह आठ बजे से मतो की गिनती शुरू हुई। करीब 12 बजे पहले चरण का परिणाम आया जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने 1600 से अधिक मतो से अपनी बढ़त बना ली। जिसके उपरांत प्रत्येक राउण्ड में बढ़त का आकड़ा बरकरार रहा। परिणामस्वरूप भाजपा प्रत्याशी मनोरमा राज मौर्या को कुल 37406 पाकर जीत दर्ज की। जबकि बसपा की माया टण्डन को सिर्फ 26615 वोट मिले तीसरे स्थान पर रही सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल को 16669 मत प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को 13578 मत मिला। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डा0 चित्रलेखा सिंह 7027 मत पाकर पांचवे स्थान रही।

 

अभिषेक उपाध्याय