LIVE Coronavirus Updates: सील हुई नोएडा की सीजफायर कंपनी, UP में अब तक 82 मामलों की पुष्टि
नोएडा जिला प्रशासन ने सीजफायर कंपनी को सील कर दिया है। यह कंपनी सेक्टर 135 में स्थित है। कंपनी से संबंधित 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थय विभाग ने कंपनी के खिलाफ एफाआइआर दर्ज किया है। मार्च में कंपनी ने विदेश से एक ऑडिटर को बुलाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में 82 मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,251 हो गई है। इनमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। सोमवार को 217 मामले सामने आए।