EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

LIVE Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में 6 नए मामलों की पुष्टि, राज्य में मरीजों की संख्या 159 हुई

महाराष्ट्र में आज 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 5 मुंबई और एक मामला नागपुर में सामने आया है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी तक 834 मामले सामने आए हैं। इनमें से 748 लोगों का इलाज जारी है। 66 लोग ठीक हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में आए हैं। केरल में अभी तक 176 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 153 मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर के 202 देशों में अभी तक 5,12,701 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 23,495 लोगों की मौत हो गई है।