EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Coronavirus Live Updates: आज 262 लोग इटली से आएंगे वापस, 1600 को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देशभर में आज से 111 लैब में कोरोना वायरस का टेस्ट होगा। देश में भारतीय और अन्य देश के 1600 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है। आज 262 लोग इटली के रोम से वापस आएंगे और इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। भारत सरकार की वेबसाइट covidout.in के अनुसार शनिवार 21 मार्च 2020 दोपहर साढ़े पांच बजे तक देश में कोरोना वायरस (COVID-19) कुल 299 मामलों की पुष्टि हो गई है। 269 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 64 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है।