Coronavirus Live Updates: पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक मामले की पुष्टि, भारत में मरीजों की संख्य 253 हुई
पश्चिम बंगाल में एक और कोरोना वायरस (COVID-19) का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला हाल ही में स्कॉटलैंड से लौटी है। राज्य में मरीजों की संख्या 3 हो गई है। वहीं पंजाब में भी एक मामले की पुष्टि हुई है। मरीज मोहाली का रहने वाला है। वह हाल ही में अमेरिका से लौटा था। राज्य में मरीजों की संख्या 4 हो गई है। भारत में मरीजों की कुल संख्या 253 हो गई है। वहीं चार लोगों की अभी तक मौत हो गई है। इटली में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 4032 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को इटली ने पिछले 24 घंटे में 627 मौतों की जानकारी दी। गुरुवार को इटली कोरोना वायरस के कारण मौत के मामले में चीन से आगे निकल गया। इटली में कोरोना वायरस के अब-तक 47,021 मामले सामने आए हैं।
समाचाए एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक और कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला हाल ही में स्कॉटलैंड से लौटी है। राज्य में मरीजों की संख्या 3 हो गई है। भारत में मरीजों की कुल संख्या 253 हो गई है। वहीं चार लोगों की अभी तक मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पंजाब में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मरीज मोहाली का रहने वाला है। वह हाल ही में अमेरिका से लौटा था। राज्य में मरीजों की संख्या 4 हो गई है।
नागपुर में विरान पड़ी सड़कें। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हैं। राज्य सरकार ने लोगों को सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा न होने के सलाह दी है।