EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की चुनाव से संबंधित कमेटी

नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस ने चुनाव से संबंधित कमेटियों का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और मीडिया समन्वय समिति की घोषणा की गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी कमेटियों के गठन की मंजूरी दे दी है।

सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति का प्रमुख बनाया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को चुनाव घोषणा पत्र का प्रमुख बनाया गया है। कीर्ति आजाद कैंपेन कमेटी के प्रमुख बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है जबकि अरविंदर सिंह लवली चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।