EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

334 पार्टियां चुनाव आयोग की सूची से बाहर, नेशनल और राज्य स्तरीय दल का देखें लिस्ट


Election Commission: निर्वाचन आयोग ने कहा कि ये 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं. इस कवायद के बाद कुल 2,854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से अब 2,520 ही बचे हैं. वर्तमान में, छह राष्ट्रीय दल और 67 राज्य स्तरीय दल हैं.

निर्वाचन आयोग ने 345 दलों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की थी

इस साल जून में निर्वाचन आयोग ने 345 ऐसे दलों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की थी और अंततः 334 को सूची से हटा दिया. अधिकारियों ने बताया कि 2001 से अब तक, निर्वाचन आयोग निष्क्रिय आरयूपीपी को ‘‘तीन से चार’’ बार हटा चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले यह कहते हुए निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों की ‘‘मान्यता रद्द’’ करने से रोक दिया था कि यह कानून के तहत निर्धारित नहीं है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने ‘‘राजनीतिक दलों को सूची से हटाने’’ का एक तरीका खोज लिया है.

निर्वाचन आयोग हटाए गए दलों को फिर से कर सकता है सूचीबद्ध

आयोग के एक पूर्व पदाधिकारी ने बताया कि सूची से हटाए गए दलों को निर्वाचन आयोग बिना किसी नई मान्यता प्रक्रिया में उलझाए फिर से सूचीबद्ध कर सकता है. अतीत में कुछ आरयूपीपी को आयकर कानूनों और धनशोधन विरोधी कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया था.

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियां

  1. आम आदमी पार्टी
  2. बहुजन समाज पार्टी
  3. भारतीय जनता पार्टी
  4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
  5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  6. नेशनल पीपुल्स पार्टी

मान्यता प्राप्त राज्य पार्टियां

  1. AJSU पार्टी
  2. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुननेत्र कड़गम
  3. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  4. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  5. ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस
  6. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
  7. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
  8. अपना दल (सोनेलाल)
  9. असम गण परिषद
  10. भारत आदिवासी पार्टी
  11. भारत राष्ट्र समिति
  12. BJD
  13. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट
  14. सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम
  15. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  16. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (मुक्ति)
  17. देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कोझागम
  18. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
  19. गोवा फॉरवर्ड पार्टी
  20. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  21. इंडियन नेशनल लोकदल
  22. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  23. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
  24. जम्मू एवं कश्मीर राष्ट्रीय सम्मेलन
  25. जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी
  26. जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  27. जनसेना पार्टी
  28. Janata Dal (Secular)
  29. जनता दल (यूनाइटेड)
  30. Jannayak Janta Party
  31. Janta Congress Chhattisgarh(J)
  32. झारखंड मुक्ति मोर्चा
  33. केरल कांग्रेस
  34. केरल कांग्रेस (एम)
  35. लोक जनशक्ति पार्टी
  36. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
  37. Maharashtra Navnirman Sena
  38. Maharashtrawadi Gomantak
  39. मिजो नेशनल फ्रंट
  40. नाम तमिलर काची
  41. नागा पीपुल्स फ्रंट
  42. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  43. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार
  44. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी
  45. पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट
  46. पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल
  47. Rashtriya Janata Dal
  48. Rashtriya Lok Samta Party
  49. Rashtriya Loktantrik Party
  50. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)
  51. क्रांतिकारी गोवा पार्टी
  52. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
  53. समाजवादी पार्टी
  54. Shiromani Akali Dal
  55. शिव सेना
  56. शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
  57. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट
  58. Sikkim Krantikari Morcha
  59. तेलुगु देशम पार्टी
  60. टिपरा मोथा पार्टी
  61. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
  62. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल
  63. विदुथलाई चिरुथिगल काची
  64. जनता की आवाज पार्टी
  65. युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी
  66. जोरम नेशनलिस्ट पार्टी
  67. जोरम पीपुल्स मूवमेंट