EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली में उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह हुईं सम्मानित



Women Award Ceremony: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की ओर से ‘उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में कमल मित्र , सेल्फी विद लाभार्थी’ और GEM पोर्टल जैसी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. दिल्ली की मुख्यमंत्री और  महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया.

कार्यक्रम की खास बातें

  • उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह में देश के हर राज्य से तीन-तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया.
  • झारखंड से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह हुईं सम्मानित, उन्हें कमल मित्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.
  • सेल्फ़ी विथ लाभार्थी के लिए संपति कुशवाहा और GEM पोर्टल के लिए विनीता कुमारी को सम्मानित किया गया.
  • महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने प्रशस्ति पत्र देकर कार्य करने की क्षमता को बढ़ाया और हौसला बुलंद किया.
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री और  महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र पाकर महिला मोर्चा की सभी सदस्य काफी खुश नजर आईं.

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल हुए, इनमें संगठन मंत्री बी एल संतोष, पूर्व केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन्, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बैजनाथ जय पांडा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज और ⁠नीतू डबास शामिल हुए.  

राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन् ने किया कार्यक्रम का आयोजन

सुचिता सिंह ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन् के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पहल जमीनी स्तर पर महिलाओं में जागरूकता, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन और उनकी पूरी टीम को, उपस्थित सभी अतिथियों को और प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं.