Coronavirus Affecting Men: क्या महिलाओं की तुलना में पुरुष ज़्यादा हो रहे हैं कोरोना वायरस के शिकार?
नई दिल्ली। Coronavirus Affecting Men: ग्लोबल हेल्थ के डेटा विश्लेषण के अनुसार, पुरुषों की COVID-19 की मृत्यु दर महिलाओं की तुलना में अधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इटली में, जो COVID-19 का नया केंद्र बन गया है, कुल कोरोना वायरस के मामलों में 60% पुरुष थे।
चीन और दक्षिण कोरिया के डेटा विश्लेषण ने भी इसी तरह के आंकड़े देखे गए। वहीं, अमेरिका ने अभी कुल मामलों में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं थीं, इस बारे में जानकारी नहीं दी है।
आकंड़ों के मुताबिक, इटली में अगर कुल मौतें 34 थीं, तो उसमें से महिलाएं 10 थीं और पुरुष 24। ऐसी ही,
चीन में 18
जर्मनी में 16
ईरान में 14
फ्रांस में 14
दक्षिण कोरिया में 10 महिलाएं, तो 12 पुरुषों की मृत्यु हुई।
अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं हुआ है जिसमें ये साफ हुआ हो, कि पुरुषों का मृत्यु दर क्यों ज़्यादा है। हालांकि, महिलाओं के मुकाबले पुरुष कहीं ज़्यादा धूम्रपान करते हैं और COVID-19 उन लोगों के लिए अधिक हानिकारक है जो पहले से ही किसी बीमारी का शिकार हों, जिससे उनकी इम्यूनिटी कमज़ोर हो गई हो।
चीन का उदाहरण लें, तो सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाले देश में जहां, 50 प्रतिशत पुरुष धूम्रपान करते हैं, तो वहीं 3 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो धूम्रपान करती हैं। ऐसे ही इटली में 70 लाख पुरुषों की तुलना 45 लाख महिलाएं धूम्रपान करती हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में कोरोना वायरस के चलतेजितनी मौतें हुईं, उनमें 99 प्रतिशत वो लोगों थे जो पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे। 75 प्रतिशत लोग हाई बल्ड प्रेशर के शिकार थे, जिसके शिकार ज़्यादातर पुरुष होते हैं। इसके अलावा पुरुषों के ज़्यादा मामलों के पीछे ये भी कारण हो सकता है कि महिलाओं की तुलना पुरुष काम के लिए ज़्यादा ट्रेवल करते हैं।