EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है अखरोट, जानें इसके अन्य फायदे

अखरोट प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें ट्रांसफैट्स काफी कम होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। एक दिन में 5 अखरोट ले सकते हैं। अखरोट ब्रेन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसी ही और कई फायदे समेटे हुए है अखरोट, जानेंगे इसके बारे में…

1. केला, दही, अखरोट और शहद को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी बनाएं। इसे सुबह पीने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी।

2. ओटमील या होल ग्रेन सीरियल में कटे हुए अखरोट डालकर खा सकते हैं।

3. स्वादिष्ट स्प्रेड बनाने के लिए 1/2 कप अखरोट को अवन में लगभग 10 मिनट के लिए रोस्ट कर लें। फिर इसे कटे हुए लहसुन और उबले हुए छोले के साथ पीस लें। इसमें 1 नींबू का रस, नमक व कालीमिर्च पाउडर मिलाएं।

4. क्रीम डिप बनाने के लिए एक कप दही में 6-7 अखरोट,1 काली लहुसन, 1 टीस्पून पार्सले मिलाकर फूड प्रोसेसर में मिक्स करें। अच्छी तरह एकसार होने पर इस्तेमाल करें।

5. भूने हुए टोफू में रोस्ट किए और कटे हुए अखरोट, कटा हुआ सेब, कटा हुआ एवाकैडो, 1 टीस्पून कटी हुई सेलरी, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिलाकर प्रोटीन पंच तैयार कर सकते हैं।

6. कटे हुए तरबूज में ब्लू बेरी, ब्लैंच और कटी हुई शिमला मिर्च, रोस्टेड अखरोट और विनेगर मिलाकर फ्रूट पंच तैयार कर सकते हैं।

7. पिज्जा की टॉपिंग के लिए भी अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. ब्राउन राइस में अखरोट, पुदीना, जौ और हरी सब्जियां मिलाकर हेल्दी खिचड़ी बना सकते हैं।

9. आप खुद से वॉलनट बटर तैयार कर सकते हैं- अखरोट को रोस्ट करके फूड प्रोसेसर में ब्लेंड कर लें। फिर उसमें अपनी पसंद के अनुसार शहद या दालचीनी पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें।

10. उबले हुए होल ग्रेन पास्ता में गोट चीज़, कटे हुए टमाटर, अखरोट और ताजा क्रीम मिलाकर खाएं।