EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Coronavirus Lockdown: ऋषि कपूर ने की इमरजेंसी घोषित करने की मांग, लोग बोले- ‘आप अमीरों को क्या फर्क पड़ेगा’

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश को इस वक्त 21 दिन के लिए यानी 14 अप्रेल तक लॉकडाउन किया हुआ है। लॉकडाउन को लेकर सेलेब्स से लेकर आम लोग तक, सब अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने देश में आपातकाल घोषित करने की मांग की है। ऋषि उन बॉलीवुड एक्टर में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। ऋषि किसी ना किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं, कई बार वो इस वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं।

अब उन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद देश में इमरजेंसी लगाने की डिमांड की है। इस डिमांड के बाद लोग उनपर जमकर बरस रहे हैं। ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय साथी भारतीयों। हमें आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए पूरे देश में क्या हो रहा है। अगर टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिस और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। देश में हालात पर काबू पाने के लिए और कोई रास्ता नहीं है। एक यही तरीका है जो हम सबके लिए ठीक रहेगा। डर हमारे अंदर घर रहा है’।

ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद लोग उनपर काफी नाराज़ हो रहे हैं। एक्टर के ट्वीट पर कमेंट कर लोग जमकर भड़क रहे हैं। आयुषी जोशी नाम की एक यूजर ने ऋषि के ट्वीट पर कमेंट किया, ‘आप जैसे अमीर लोगों को इससे क्या दिक्कत होगी। आपातकाल घोषित करना बच्चों के खेलने की चीज़ नहीं है। आपको अंदाज़ा नहीं है कि इससे मिडिल क्लास लोगों पर क्या असर पड़ेगा’। वहीं अन्य यूजर ने उनसे ये सवाल कर रहे हैं कि अगर उन्हें गरीबों की इतनी ही चिंता है तो उन्होंने गरीबों को कितने पैसे डोनेट किए।