EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

लंदन में प्रिंस चार्ल्स से मिली थीं कनिका कपूर? COVID 19 की पुष्टि के बाद मीटिंग की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से कनिका कपूर के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। यूज़र्स इन तस्वीरों को शेयर करके तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि ये तस्वीरें काफ़ी पुरानी हैं और कनिका के इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद हैं।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण मिले हैं। उनकी सेहत ठीक है। पत्नी कैमिला में संक्रमण नहीं मिला है। दोनों आइसोलेशन में हैं। संयोग से कनिका कपूर को भी जब कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी तो उनकी ट्रैवल हिज़्ट्री लंदन की ही थी। वो 9 मार्च को लंदन से मुंबई आयी थीं और फिर लखनऊ गयी थीं। यूज़र लंदन कनेक्शन की वजह से इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।

जब कनिका के इंस्टाग्राम एकाउंट को खंगाला गया तो यह तस्वीरें मिल गयीं। तस्वीरें 2015 की हैं और किसी लॉन पार्टी की लग रही हैं। कनिका मुस्कुराते हुए प्रिंस चार्ल्स के साथ बातें कर रही हैं। एक तस्वीर के साथ कनिका ने लिखा- बॉलीवुड के बारे में बातें हुए।