मलाइका अरोड़ा ने जिम सेशन के दौरान पहनी अर्जुन कपूर की कैप, देखें वायरल Video
नई दिल्ली, l फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जिसमें वह जिम नहीं जाती हैंl हाल ही में दिवा को परफेक्ट जिम लुक कैरी करते हुए देखा गया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैंl मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की अलमारी से एक खास ड्रेस उधार लिया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल हैं।
जब से इस कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से दोनों लगातार सुर्खियों में है। अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं, कपल कभी-कभी एक-दूसरे के साथ अपनी वार्डरोब भी शेयर करते हैं।
मलाइका ने हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की अलमारी से एक ड्रेस उधार ली है और इसे शो भी करती नजर आई। मलाइका अरोड़ा के फिटनेस को लेकर उनके जुनून के बारे में दुनिया जानती है। वह एक फिटनेस फ्रीक हैl