EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

अक्षय कुमार समेत इन 7 एक्टर्स का बॉक्स ऑफ़िस स्कोर रहा 100 फीसदी, 2019 में एक भी फ़िल्म नहीं हुई फ्लॉप

नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 कुछ कलाकारों के लिए बेहतरीन रहा है। इन एक्टर्स ने बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता का नया कीर्तिमान बनाया है। इन एक्टर्स की एक से ज़्यादा फ़िल्में पिछले साल रिलीज़ हुईं और सभी सफल रहीं। इनमें सबसे ऊपर नाम आता है अक्षय कुमार का, जिनकी 4 फ़िल्में 2019 में आयीं और चारों सफल रहीं।

केसरी ने ₹153 करोड़, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने ₹200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। अब गुड न्यूज़ ₹200 करोड़ की तरफ़ दौड़ रही है। इन सभी फ़िल्मों को बॉक्स ऑफ़िस पर हिट घोषित किया गया।

आयुष्मान खुराना भी 2019 के सबसे सफल एक्टर्स में शामिल हैं। आयुष्मान की 3 फ़िल्में पिछले साल आयीं और तीनों ही हिट रहीं। आर्टिकल 15 ने ₹63 करोड़, ड्रीम ने ₹139 करोड़ गर्ल और बाला ने ₹116 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था।

कार्तिन आर्यन के लिए भी साल 2019 में बेहतरीन रहा। उनकी दो फ़िल्में लुका छुपी और पति पत्नी और वो आयीं। दोनों हिट रहीं। लुका छुपी ने ₹94 करोड़ और पति पत्नी और वो ने ₹84 करोड़ से अधिक जमा किये।

अजय देवगन का स्कोर भी 2019 में 100 फीसदी रहा। उनकी दे दे प्यार दे ने ₹102 करोड़ और टोटल धमाल ने ₹154 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। दोनों फ़िल्में हिट हुईं।

सलमान ख़ान की दो फ़िल्में 2019 में रिलीज़ हुईं। पहले भारत आयी और फिर 20 दिसम्बर को दबंग 3 रिलीज़ हुई। भारत ने ₹209 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जबकि दबंग 3 अभी तक ₹140 करोड़ के आस-पास  जमा कर चुकी है। दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं।