Kesari 2 Box Office Collection Day 32: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की कमाई का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है. 18 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म एक महीने का लंबा सफर तय कर चुकी है और अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है.शुरुआती हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब इसकी रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है. हालांकि, फिल्म की गति भले ही धीमी हो गई हो, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि केसरी चैप्टर 2 कुछ और दिन सिनेमाघरों में टिक सकती है. ऐसे में अबतक के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
32वें दिन की कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन लगभग 0.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही केसरी 2 की अब तक की कुल कमाई 90.85 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. कोर्टरूम ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस के चलते फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई ‘रेड 2’ की वजह से इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है.
केसरी 2 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Kesari Chapter 2 Day 1- 7.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 2- 9.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 3- 12 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 4- 4.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 5- 4.8 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 6- 0.06 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 7- 3.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 8- 0.39 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 9- 8.15 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 10- 0.03 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 11- 2.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 12- 2.65 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 13- 2.15 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 14- 1.8 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 15- 1.25 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 16- 2 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 17- 2.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 18- 0.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 19- 0.85 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 20- 0.6 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 21- 0.65 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 22- 0.6 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 23- 1.15 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 24- 1.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 25- 0.65 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 26- 0.6 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 27- 0.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 28- 0.45 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 29- 0.46 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 30- 0.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 31- 0.7 करोड़
Kesari Chapter 2 Day 32- 0.2 करोड़
केसरी चैप्टर 2 की कुल कमाई- 90.85 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े: Anupamaa: मनीष गोयल ने रुपाली गांगुली संग तकरार की खबरों पर लगया ब्रेक, वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया जवाब