Raid 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद रेड 2 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एक्शन सस्पेंस को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. महज 9 दिनों में मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया. आइये जानते हैं 10वें दिन यह कितना कमाएगी.
रेड 2 10वें दिन करेगी इतनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 3.35 करोड़ की कमाई. जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 104.1 करोड़ हो गया. दूसरे शनिवार को सिनेमाघरों में फिल्म की कुल 14.39 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. सुबह के शो में 8.65 प्रतिशत और दोपहर के शो में 20.12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 48 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. रिलीज के महज तीन दिनों में ही इसने बजट का आंकड़ा पार कर लिया.
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 10: 3.35 करोड़
Raid 2 Total Collection- 104.1 करोड़
रेड 2 के बारे में
क्राइम थ्रिलर फिल्म एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी के बारे में है, जो दादा भाई नामक एक शक्तिशाली राजनीतिक नेता के घर पर छापा मारता है. अपनी जांच के दौरान, उसे अपने रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक ने किया है.
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर