EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

LIVE Coronavirus Updates: DRDO अगले हफ्ते से प्रति दिन 20 हजार N-99 मास्क का करेगा निर्माण

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) अगले सप्ताह से प्रति दिन 20,000 N-99 मास्क का निर्माण शुरू करेगा।2 घरेलू निर्माता प्रति दिन 50,000 N-95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं। अगले सप्ताह से प्रति दिन 1 लाख तक उत्पादन की उम्मीद है। भारत के अस्पतालों में स्टॉक में 11.95 लाख N-95 मास्क हैं। पिछले 2 दिनों के दौरान 5 लाख अतिरिक्त मास्क वितरित किए गए थे और आज 1.40 लाख वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 1071 हो गई है। वहीं, इनमें से 99 लोग ठीक हो गए हैं। अभी तक 29 मरीजों की मौत हो गई है।