EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Delhi 21 day lockdown Updates: डीएनडी पर मीडिया, डॉक्टर्स के साथ एंबुलेंस के लिए अलग लेन

नई दिल्ली। #Lockdown: दिल्ली-एनसीआर में लॉकहाउन होने की स्थिति में जरूरी चीजों की की सप्लाई के साथ इससे जुड़े लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे (Delhi–Noida Direct Flyway) पर जरूरी चीजों के लिए अलग लेन बना दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह डीएनडी पर मीडिया, एंबुलेंस और डॉक्टरों के आने-जाने के लिए अलग लेन बना दी गई है। 

यहां पर बता दें कि दिल्ली से नोएडा आने और नोएडा से जाने के लिए डीएनडी सबसे आसान रास्ता है।