EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Coronavirus : AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी खुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। Coronavirus : चीन, इरान, इटली, अमेरिका, स्पेन दुनिया भर में अब तक 8000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के मामले दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ने लगे हैं। ताजा मामले में कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh, AAP Rajya Sabha MP) ने खुद को 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है।

यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर सार्वजनिक की है। उन्होंने ट्ववीट किया है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह के बारें सूचना मिलने के बाद राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने खुद को 14 दिन के लिए क्रारंटाइन किया हुआ है। ऐसे में सावधानी के मद्देनजर मैं भी अपने आपको 14 दिनों के खुद को अलग रख रहा हूं।

वहीं, AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ट्वीट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह दुष्यंत सिंह और डेरेक ओ ब्रायन के संपर्क में आए थे या नहीं।

गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली मशहूर गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका फिलहाल इलाज जारी है। दरअसल, लंदन से भारत में पहुंचने पर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने एक पार्टी दी थी, जिसमें सांसद, मंत्री और विधायक समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज सिंधिया के साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे, जिन्होंने खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर लिया है।