EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

corona virus: भारत में कोरोना के 251 मामले, पीड़ितों में 32 विदेशी नागरिक

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 251 मामले मिले हैं। पीड़ितों में 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उनके संपर्क में आने वाले 6700 लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना वायरस से पीड़ित चार लोगों की मौत हुई है। महाराष्‍ट्र में अब तक 52 मामले, केरल में 40 यूपी में 23, दिल्‍ली में 17, राजस्‍थान में 16, कर्नाटक में 15, गुजरात में 7, पंजाब में 3, ओडिशा में 2, चंडीगढ़ में 5, पश्‍चिम बंगाल में 2, उत्‍तराखंड में 3, आंध्र प्रदेश में 3, हरियाणा में 17, तमिलनाडु में 3, जम्‍मू-कश्‍मीर में 4, तेलंगाना में 19, लद्दाख में 10 और मध्‍य प्रदेश में चार मामले आए हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा में 6 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दो कोरोना वायरस का मामला सामने आया है।  

जनता कर्फ्यू की वजह से 21 मार्च की मध्य रात्रि से 22 मार्च की रात 10 बजे तक शुरू होने वाली यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता आदि शहरों में उपनगरीय ट्रेन सेवांए काफी कम चलेंगी। न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेनें चलेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी कि कोरेाना वायरस के कारण राजधानी में सभी मॉल बंद होंगे। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स ने फैसला किया है कि दिल्ली में 21 से 23 मार्च तक सभी बाजार बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू के कारण 22 मार्च को दिल्‍ली, बेंगलुरु और जयपुर में मेट्रो बंद रहेगी। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, हम सभी 3 दिल्ली हाट को भी बंद कर रहे हैं, जो आईएनए, पीतम पुरा और जनकपुरी में दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की होहो बस सेवाएं भी बंद हैं। दिल्ली सरकार ने कहा है कि सभी प्राइवेट और मल्टीनैशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दें। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली विधानसभा ने अडवाइजरी जारी की। सिर्फ बजट सेशन की प्रक्रिया से जुड़े कर्मी दफ्तर आएं। बाकी कर्मचारी जरूरत पड़ने पर बुलाएं जाएंगे।

ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू हो रहा है। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया बजट पेश करेंगे।

महाराष्‍ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला

महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगे, जबकि बाकी चीजें बंद रहेंगी। लोकल भी चलती रहेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि पुणे, मुंबई, पिंपरी, चिंचवाड़ में सभी दुकानें बंद होंगी। बैंक सेवाएं खुली रहेंगी। मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी।