Coronavirus Live Updates: भारत ने किया सभी देशों के वीजा निलंबित,अमेरिका ने यूरोप की यात्रा पर लगाई रोक
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही उसने इसके खतरनाक स्तर पर प्रसार और गंभीरता और इसे रोक पाने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है। भारत ने इसके संक्रमण को रोकन के लिए 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित कर दिया है। देश में अब-तक 60 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं अमेरिका ने एक महीने के लिए ब्रिटेन छोड़ पूरे यूरोप की यात्रा पर रोक लगा दी है। संगठन के अनुसार चीन के बाहर कोरोना वायरस (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है।
चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां अभी तक तक 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 12 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस अभी तक 117 देशों में फैल गया है। दुनियाभर में करीब एक लाख 20 हजार लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं 4298 लोगों की जान जा चुकी है।
समाचार एजेंसी रॉटर्स के अनुसार चीन ने बुधवार को 15 नए मामलों की जानकारी दी। इससे यहां अभी तक 80,793 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 11 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,169 हो गई है। 11 में 10 मौतें हुबेई में हुई हैं।