EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Delhi Assembly Election 2020 : कालकाजी के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें- जनता की राय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वर्ष 2015 में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अवतार सिंह कालका पहली बार विधायक बने। उनसे पहले परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं था, लेकिन उनका परिवार शुरू से सामाजिक व धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है।

अवतार सिंह कालका वर्ष 2002 में चुनाव जीतकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बने थे। परिवार में उनके अलावा माता-पिता, पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है।

प्रोफाइल

विधायकः अवतार सिंह

उम्र: 55 वर्ष

शिक्षा: 10वीं

विधानसभा क्षेत्र: कालकाजी

राजनीतिक दल: आम आदमी पार्टी

विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या-158

कुल मतदाता: 184202