JNUSU Election Results 2025 Live Updates: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव 2025 के लिए 4 नवंबर को मतदान हुआ था। आज यानी 6 नवंबर को चुनाव के परिणाम आने हैं। इसके लिए वोटों की गिनती जारी है। कुल 9043 छात्रों का नाम वोटर लिस्ट में था। इसमें 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर चुनाव हुए हैं। इन पदों पर लेफ्ट यूनिटी, एबीवीपी, एनएसयूआई, बापसा और अन्य छात्र समूहों के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव परिणाम की हर अपडेट के लिए जुडे़ रहिए…