DUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान, उपाध्यक्ष पर NSUI के राहुल की जीत लगभग तय
DUSU Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU) के आज नतीजे जारी होने वाले हैं। 18 सितंबर को इसके लिए मदतान हुए थे। 39.45 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें करीब 1.55 लाख मतदाताओं ने वोट दिए थे। कल 52 केंद्रों पर 195 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। शुक्रवार सुबह मतों की काउंटिंग शुरू हो गई है। दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पर EVM से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। परिणामों के हिसाब से दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो रिजल्ट आने में शाम भी हो सकती है। चुनाव में एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान, NSUI से जोशलिन नंदिता चौधरी और लेफ्ट अलाएंस की तरफ से अंजलि मैदान में हैं।
DUSU चुनाव को लाइव अपडेट के लिए बने रहिए साथ….