‘1900 करोड़ रुपये तो दे दिए और क्या चाहिए’, करिश्मा के बच्चों के आरोपों पर प्रिया कपूर ने हाईकोर्ट में रखा पक्ष
Sunjay Kapur Property Controversy: संजय कपूर की तीन महीने पहले लंदन में अचानक हुई मौत के बाद से उनकी 30 हजार की प्रॉपर्टी पर विवाद इतना बढ़ चुका है कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के बाद अब प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा। प्रिया कपूर ने आज हाई कोर्ट में जानकारी दी है कि संजय कपूर की एक्स वाइफ के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। प्रिया ने अब सवाल किया है कि जब उन्हें 1,900 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं, तो उन्हें और क्या चाहिए? इससे पहले समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में सौतेली मां प्रिया पर वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी।
#WATCH | Delhi High Court heard a plea by Karisma Kapoor’s children seeking a share in their late father Sunjay Kapur’s Rs 30,000 crore estate.
Senior Advocate Vaibhav Gaggar, representing late Sunjay Kapur’s mother Rani Kapur, says, “She has been made defendant number 3 in her… pic.twitter.com/mEl8vmmp95
—विज्ञापन—— ANI (@ANI) September 10, 2025
#WATCH | Delhi High Court heard a plea by Karisma Kapoor’s children seeking a share in their late father Sunjay Kapur’s Rs 30,000 crore estate.
Senior Advocate Mahesh Jethmalani, appearing for the children, says, “The suit will be registered now. They have to make certain… pic.twitter.com/7n2IxN2IM0
— ANI (@ANI) September 10, 2025
क्या चाहते हैं करिश्मा कपूर के बच्चे
करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत से आग्रह किया है कि प्रिया कपूर को शपथ लेकर ये स्पष्ट करने का आदेश दिया जाए कि पिता की मौत के समय उनकी संपत्ति की असली स्थिति क्या थी और बाद में उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए। याचिका में ये भी कहा गया है कि जिस रहस्यमयी तरीके से ये वसीयत अचानक सामने आई और बार-बार इनकार करने के बाद पेश की गई, वो इसकी असलियत पर गहरा संदेह खड़ा करती है।
खबर अपडेट हो रही है।