EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली और गुरुग्राम पर फिर आसमानी आफत, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए NCR का हाल


पूरा दिल्ली-NCR इस समय बारिश से जूझ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए शाम 6 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जगहों के लिए 3 घंटे भारी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के चेतावनी दी है कि अगले 3 घंटों में भारी बारिश होगी। इसमें एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के अलग-अलग स्थान शामिल हैं।

—विज्ञापन—

5वीं पार खतरे के निशान को पार की यमुना

राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों यमुना नदी अपना प्रकोप दिखा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना नदी 1963 के बाद से अब तक पांचवीं बार 207 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—