Delhi Flood Alert LIVE UPDATE: दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, निगमबोध घाट, मोनेस्ट्री बाजार से लेकर मयूर विहार में घुसा पानी, यमुना खतरे के निशान से पार
Delhi Flood Alert LIVE UPDATE: राजधानी दिल्ली बाढ़ के खतरे में हैं। सोमवार से लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर है। हालांकि, मंगलवार को ही यमुना ने खतरे का निशान पार कर लिया था। प्रशासन ने 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर लिया है। साथ ही NDRF की 4 टीमें इस वक्त रेस्क्यू में जुटी हुई है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली के लिए काल बनती जा रही है।
इन इलाकों में बाढ़
दिल्ली का यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट बुधवार को ही जलमग्न हो गए थे। कल यहां पानी का स्तर और बढ़ गया था। इसके अलावा, मयूर विहार में भी यमुना का पानी ऊपर आ गया है जिसके बाद कई लोगों को राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। निगमबोध घाट, पुराना लोहा पुल, ISBT, बुराड़ी से लेकर न्यू उस्मानपुर और नजफगढ़ में भी पानी कॉलोनियों में घुस चुका है। इधर कालिंदी कुंज में भी यमुना रौद्र रूप में बह रही है जिसके बाद यहां भी कुछ इलाकों में पानी भर गया है। आज भी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
दिल्ली और यमुना में बाढ़ से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…