EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली में बाढ़ से तबाही, यमुना क्षेत्र में रहने वाले 50 हजार लोगों ने छोड़ा घर, राहत शिविरों में भी घुसा पानी


दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते उसके आसपास के इलाकों में घुस गया है। यमुना क्षेत्र के आसपास करीब 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इन सभी ने जिंदगी की सलामती के लिए अपने घरों को छोड़ दिया है। एनडीआरएफ की टीम ने इन क्षेत्रों में रहने वाले 15 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया हैं। बुधवार को भारी बारिश के चलते इन शिविरों में भी पानी घुस गया। राहत शिविरों में भी हालात भयावह बताए जा रहे हैं। दरअसल सबसे बड़ी किल्लत खाने की हो रही है। कुछ सामाजिक संगठन जरूर इनकी मदद कर रहे हैं, लेकिन रात होने पर इनकी कोई खैरखबर लेने वाला नहीं दिखता है।

खबर अपडेट की जा रही है…

—विज्ञापन—