दिल्ली में 1963 के बाद 5वीं बार यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार, 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, NDRF अलर्ट
Yamuna crosses 207m mark Delhi now under yellow alert: यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी दिल्ली के लिए शाम 7.24 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है। यमुना का जलस्तर फिलहाल दोपहर 3 बजे तक 207.09 मीटर था। वहीं, केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है। एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
IMD के अनुसार गाजियाबाद और नोएडा में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में रेड अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी है क्योंकि ये राज्य बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हैं।
STORY | Delhi: Yamuna floodwater enters Nigambodh cremation ground, MCD mulls closure
Floodwater from the Yamuna river has started entering the Nigambodh Ghat, Delhi’s oldest and busiest cremation ground, which might halt operations if the water level rises, officials said on… pic.twitter.com/WsBhUlam6k
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025
1963 के बाद 5वीं बार 207 मीटर के पार
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बात की जाए तो 1963 के बाद से अब तक केवल पांच बार यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार पहुंचा है। इससे पहले 1978 में 207.49 मीटर तथा 2013 में 207.32 मीटर तक पहुंचा था। 2023 में 208.66 मीटर का रिकॉर्ड स्तर पार करने पर दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। इस बार यानी 3 सितंबर को दोपहर एक बजे 207 मीटर, दोपहर दो बजे 207.04 मीटर और 3 बजे 207.09 मीटर तक जा पहुंचा। रात 8 बजे 207.40 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों से परिवारों को निकालना शुरू कर दिया और शहर में बनाए गए 28 अस्थायी शिविरों में 10,000 से ज़्यादा लोगों को पहुंचाया।
बाढ़ की स्थिति पर क्या बोले NDRF के DIG?
#WATCH | Delhi | On the flood situation in Delhi, Mohsen Shahedi, DIG, NDRF, says, “During the last week, there have been heavy rains in the Himalayan region, and further, there has been release of water from Hathni Kund Barrage. Delhi, too, has been affected by the rains. The… pic.twitter.com/kqvimlcs7y
— ANI (@ANI) September 3, 2025
दिल्ली में बाढ़ के हालात पर NDRF के DIG मोहसेन शाहेदी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। इधर दिल्ली में भी लगातार बारिश होने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। हमने कल दोपहर से 5 टीमें तैनात कर दी हैं और लोगों को निकालने का काम पूरा हो गया है। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं। IMD ने चार राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और पंजाब और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है] इसलिए हमारी टीमें तैयार हैं और हम इस पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।
निगमबोध श्मशान घाट में यमुना का पानी घुसा
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। बाढ़ का पानी दिल्ली के सबसे पुराने श्मशान घाट निगमबोध घाट में घुसना शुरू हो गया है। घाट अभी भी चालू है और सभी अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। एमसीडी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अगर जल स्तर बढ़ता है तो फिलहाल इसे बंद नहीं किया गया है, लेकिन यदि बाढ़ का पानी बढ़ता है तो इसे कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।”