EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली का लोहा पुल बंद, मोनेस्ट्री में घुसा पानी; 10000 लोगों को किया गया रेस्क्यू


Delhi Flood Latest Update: दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यहां यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर पर है, जो खतरे के निशान 205 मीटर से ऊपर है। दिल्ली जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी ने यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे के पुल को बंद करने का निर्देश जारी किया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अगले आदेश तक यमुना के पुल को बंद कर दिया गया है। इसके बाद पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली आवाजाही करने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। गांधी नगर से वाहनों को वाया जीटी रोड आगे भेजा जा रहा है। वहीं, लोहे के पुल के आसपास यमुना का जलस्तर बढ़ने से वहां रेल पुल पर भी ट्रेनों की गति कम कर दी गई है।

—विज्ञापन—
—विज्ञापन—

खबर अपडेट की जा रही है…