दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में शनिवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल चारों तरफ धुआं भर गया। स्टॉफ ने किसी तरह शीशे तोड़कर एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में आग लगी थी। इसके बाद इसका धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया। इस बीच हाउसकीपिंग स्टाफ अमित की दम घुटने से मौत हो गई। अमित ने डर की वजह से खुद को स्टोर रूम में बंद कर लिया था। धुएं में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।