Delhi Master Plan 2041: दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलने के लिए सरकार ने खास प्लान बनाया है। उत्तर प्रदेश में प्लान 2041 की तरह ही दिल्ली में भी मास्टर प्लान 2041 को लागू करने की प्लानिंग की जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि ‘मास्टर प्लान 2041 अपने अंतिम चरण में है और इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ नीतियां बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें जवाबदेही के साथ जमीन पर लागू करना भी है।’ इसमें 48 गांवों का शहरीकरण किया जाएगा। जानिए इस मास्टर प्लान में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी?
मास्टर प्लान 2041 क्या है?
दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को जल्द ही लागू किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के 48 गांवों का शहरीकरण होना है। हालांकि, इन गावों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, लाल डोरा श्रेणी में आने वाली संपत्तियों की पहली रजिस्ट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इस कदम से लंबे समय से लंबित संपत्ति विवादों का भी समाधान होगा। यह सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव है, जिससे गांवों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें सड़कें, बेहतर सीवरेज, पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइटिंग, स्कूल, अस्पताल और कई जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया बड़ा अपडेट, मंत्री ने बताया कब तक कर पाएंगे सफर
#WATCH | दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “इससे पहले 1993 से 1998 के बीच जब दिल्ली में भाजपा की सरकार थी तब दिल्ली देहात के लिए काम हुआ लेकिन उसके बाद की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब देहात की चौपालों, सामुदायिक केंद्रों, गलियों का विकास शुरू हो गया है। हमारी… pic.twitter.com/OXNzpZ8AQA
—विज्ञापन—— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
काम शुरू हो चुका है- प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा कि ‘इससे पहले 1993 से 1998 के बीच जब दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, तब दिल्ली देहात के विकास पर काम किया था, लेकिन उसके बाद की सरकारों ने इसके लिए कोई काम नहीं किया।’ उन्होंने कहा कि ‘अब देहात की चौपालों, सामुदायिक केंद्रों, गलियों को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। हमारी प्राथमिकता है कि जैसे नई दिल्ली में विकास होता है, वैसा ही दिल्ली देहात में भी काम किया जाए।’
आपको बता दें कि नोएडा में भी मास्टर प्लान 2041 पर काम चल रहा है। इसके लिए कई गावों से किसानों की जमीनें खरीदी जा रही हैं। इस प्लान के तहत सरकार 80 गावों का शहरीकरण करेगी। इसका काम 4 चरणों में पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की वर्षों पुरानी परंपरा टूट गई! जस्टिस बेला त्रिवेदी बिना विदाई समारोह के चली गईं!