EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Aaj Ka Mausam LIVE: 30 राज्यों में अगले 7 दिन आंधी-तूफान और बारिश, 6 राज्यों में 2 दिन हीटवेव का अलर्ट


IMD Weather LIVE Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में 27 मई के करीब दस्तक देगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मीटिंग बुलाकर मानसून की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में फैसला किया गया कि लैंडस्लाइड के खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगो के कॉन्टैक्ट नंबर लिए जाएं। मानसून की उत्तरी सीमा 5°N/70°E, 6°N/75°E, 6°N/80°E, 7°N/85°E, 8°N/87°E, 10°N/90°E, लॉन्ग आइलैंड, 15°N/95°E और 17°N/97°E से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

45 तक पहुंच रहा अधिकतम तापमान

—विज्ञापन—

दिल्ली-NCR में भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि बीती शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चली, बावजूद इसके बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीती शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। AQI 300 से ज्यादा होने वाला है। इसलिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। राजस्थान में शुक्रवार को कई शहरों का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में 45.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री तापमान रहा। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज मानसून और मौसम को लेकर दिनभर के ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

—विज्ञापन—