जानिए डेथ वारंट में क्या होती है फॉर्म-42 की भूमिका? कितना महत्वपूर्ण है ये फॉर्म
नई दिल्ली। साल 2012 से कोर्ट में चल रहे निर्भया केस में साल 2020 में अंतिम फैसला आ गया। कोर्ट की ओर से तमाम गवाहों और सबूतों को सुनने के बाद अब इन चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ मौत की तारीख और समय भी तय कर दिया गया है।
अब इसी तारीख और समय पर इन चारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। डेथ वारंट जारी होने के बाद अब सभी लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये डेथ वारंट होता क्या है और इसमें किन चीजों को लिखा जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि क्या होता है डेथ वारंट और इसमें किन-किन चीजों का जिक्र किया जाता है।