Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Event: नीता अंबानी की ओर से एक खास घोषणा की गई है। इस ऐलान के तहत करीब 3 दिनों के लिए भारत की कला, संस्कृति और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। देश सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी “इंडिया वीकेंड” का ऐलान किया है जिसे 12 से 14 सितंबर 2025 तक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित प्रसिद्ध लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस लैंडमार्क इवेंट में क्या कुछ खास हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
12 से 14 सितंबर तक चलेगा भव्य समारोह
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित लिंकन सेंटर में 12 से 14 सितंबर तक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड का आयोजन होगा। इस भव्य समारोह में लगातार 3 दिनों तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इंडिया वीकेंड चलेगा। ये पहल भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए एक बड़ा कदम है।
द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल शो
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड इवेंट में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल के साथ शुरुआत होगी। इसमें 100 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक फिरोज अब्बास खान द्वारा इस संगीत नाटक को डायरेक्ट किया गया है। इस शो में भारतीय प्रतिभाओं और अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। इस शो में 5 हजार ईसा पूर्व से लेकर 1947 में स्वतंत्रता तक की भारत यात्रा को दर्शाया जाएगा।